पाकुड़, मई 29 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पकलो से मरियो मालपहाड़ी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम-जनमन, बैच-1) के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही भारी विवादों में घिर गया है। संवेदक पर पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर बिना वन विभाग की अनुमति (एनओसी) के करीब 50 छोटे-बड़े फलदार और कीमती पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ फेंकने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां नई सड़क बनाई जा रही है, वहां पहले से ही वन भूमि पर एक मजबूत पीसीसी सड़क मौजूद थी। संवेदक ने बिना किसी ठोस तकनीकी कारण के अच्छी-भली चालू सड़क को ध्वस्त कर दिया, जो सीधे तौर पर सरकारी राशि का दुरुपयोग और प्राकृतिक संसाधनों की बर्बादी है। इस मामले में जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र मरांडी ने बताया कि सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितत...