लखीसराय, मार्च 13 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। लखीसराय- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर विवादित होर्डिंग लगाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन के अनुसार उक्त होर्डिंग में राज्य के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री, अपर समाहर्ता लखीसराय तथा अंचलाधिकारी लखीसराय के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित बातें लिखी गई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रशासन को सूचना मिली कि कवैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति और कवैया थाना के बीच मुख्य सड़क किनारे एक होर्डिंग लगाया गया है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान होर्डिंग पर दिए गए मोबाइल नंबर 6203833427 के आधार पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया गया। पूछताछ में पता चला कि उक्त होर्डिं...