गिरडीह, जून 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित हटिया मोड़ के समीप दो पक्षों में जारी जमीन विवाद के बीच एक पक्ष के द्वारा शनिवार सुबह गृह निर्माण शुरू किया गया था। दूसरे पक्ष के आवेदन पर गांडेय पुलिस निर्माण स्थल पर पहुंची और निर्माण कार्य को बंद करा दिया। उक्त विवादित जमीन में गिरिडीह एसडीओ कार्यालय के द्वारा धारा 144 शनिवार से लागू कर दी गई है। बता दें कि उक्त मामला गांडेय मौजा के खाता नंबर 3, प्लाट नंबर 295, 296 और 297 कुल रकवा 18 डिसमिल से जुड़ा हुआ है। मामले में प्रथम पक्ष बाबू भैरव राम के वंशज जबकि दूसरा पक्ष शेख अकबर अली के वंशज है।शनिवार को उक्त जमीन पर गृह निर्माण का कार्य शेख अकबर अली के वंशजों के द्वारा किया जा रहा था। बता दें कि उक्त जमीन पर लगभग दो महीने पूर्व बाबू भैरव राम के वंशज रजीत लाल घर निर्माण के लिए नींव खोद र...