सोनभद्र, फरवरी 1 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय भलुआ टोला स्थित पानी टंकी के पास स्थित डीहबाबा मंदिर के समीप शनिवार की दोपहर में नव निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच जमीन को लेकर बढ़े तनाव को देखते हुए वन विभाग की टीम रविवार को मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना करने के बाद विवादित स्थल को राजस्व विभाग की जमीन घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के लोगों ने बताया कि विवादित स्थल वन विभाग की एरिया में नहीं है। यह कहकर पल्ला झाड़ लिया। वही राजस्व विभाग के एक जिम्मेदार ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि विवादित जमीन आबादी की गाटा संख्या 2339 में छह बीघा जमीन आबादी में है। इसके बाद आराजी संख्या 2334 वन विभाग की 13 हेक्टेयर जमीन है। इसी आबादी की जमीन की आड़ में वन विभाग की जमीन में भी दर्जनों लोग अवैध मकान बनाकर निवास कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.