बागेश्वर, जनवरी 5 -- नगर क्षेत्र में संचालित नगरीय पंपिंग पेयजल अमृत 2.0 योजना के निर्माणाधीन कार्य को लेकर उठे विरोध के बीच पेयजल निगम ने विवादित स्थल का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता विपिन कुमार रवि ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ स्थानीय लोगों से कार्य के विरोध की सूचना मिली थी। कोई भी विरोध करने वाला व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। यह योजना जनहित से जुड़ी है और इसके पूर्ण होने से नगरीय क्षेत्र के लाखों लोगों को पेयजल सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि पंपिंग योजना का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार मात्र 10 मीटर की दूरी पर किया जा रहा है, जिससे प्रस्तावित झील एवं इंडोर स्टेडियम निर्माण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। योजना पूरी तरह सुरक्षित और नियमों के अनुरूप है। इस अवसर पर सहायक अभियंता बीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.