विवादित लकड़ी कुर्क, ट्राली में भरकर थाने पहुंचाई
बरेली, जून 13 -- फतेहगंज पश्चिमी। एक महीने से चल रहे यूकेलिप्टस के पेड़ के विवाद में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर यूकेलिप्टस लकड़ी थाना पर जमा कर दी गई है।गांव मीरापुर के मजरे खिलचीपुर में कृषि भूमि पर शाही के पप्पू प्रधान और हरियाणा के राजीव राणा अपनी जमीन का दावा कर रहे है। भूमि पर करीब 650 यूकेलिप्टस के पेड़ हैं। एक माह पहले पप्पू प्रधान ने कुछ विवादित पेड़ काट दिए थे। इस पर दूसरे पक्ष राजीव राणा ने आपत्ति जताई। पुलिस प्रशासन ने पेड़ कटान रुकवा दिया था। एक सप्ताह पहले एसडीएम निधि शुक्ला ने पुलिस की रिपोर्ट पर कटी लकड़ी कुर्की का आदेश दिया था। शनिवार को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम पहुंची। टीम ने ट्रैक्टर ट्राली से पूरी कटी लकड़ी थाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.