देवरिया, अप्रैल 12 -- तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एसडीएम सदर के निर्देश पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने विवादित रास्ते की पैमाइश कर सीमांकन किया। नायब तहसीलदार गंगाराम और कानूनगो रामा प्रसाद की देखरेख में बसंतपुर धूसी गांव में छठ घाट, श्मशान घाट और शिव मंदिर जाने वाले मार्ग का मापन कराया गया। इस दौरान रास्ते की स्पष्ट पहचान करते हुए झंडे भी गाड़ दिए गए। हालांकि, सूचना देने के बावजूद विपक्ष का कोई भी व्यक्ति मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। क्षेत्र के बसन्तपुर धूसी का यह मार्ग कई वर्षों से ग्रामीणों के आवागमन के लिए उपयोग में था, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा अवरोध खड़ा किए जाने से विवाद उत्पन्न हो गया था। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।इस मामले को लेकर ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.