संभल, अप्रैल 17 -- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत स्थानीय स्तर पर शकर कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और आरोपों को लेकर नाराज़गी जताई और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने लव जिहाद, वन एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे, सेना और रेलवे भूमि के अतिक्रमण, खाद्य पदार्थों को अपवित्र करने तथा जनजातीय समाज से जुड़े कुछ मामलों जैसे मुद्दों को उठाया। उनका कहना था कि इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- लव जिहाद के विरोध में बजरंग दल का आज प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.