गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रगणक रविवार को तपती गर्मी के बीच अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) की सीमा जानने को मौके पर गए। इस दौरान कई प्रगणक अपने सीमा निर्धारण में उलझ रहे। वहीं विवादित मकानों के मालिक बनने के लिए कई दावेदर प्रगणकों से मिल रहे हैं। वे उनसे पूछ रहे हैं कि उनकी मकान की गणना कौन करेगा? उनकी कोशिश है कि जनगणना में विवादित मकान को अपने नाम दर्ज करा लें। हालांकि, ऐसे लोगों को प्रगणक बता रहे हैं कि जनगणना के रिकॉर्ड से संपत्ति का मालिकाना हक तय नहीं होगा। मकानों की गणना शुरू होने के तीसरे दिन कई क्षेत्रों में जनगणना कर्मी कहीं पेड़ों की छांव में तो कहीं लोगों के घरों में बैठकर अपने ब्लॉक के सीमा निर्धारण की कोशिश की। नौसड़ में रविवार शाम चार बजे अपने ब्लॉक के निर्धारण की बात कर रहे प्रगणकों के बीच पहुंचे एक व्य...