विवादित भूमि से जब्त फसल की नीलामी 5 जून को होगी
लखीसराय, मई 29 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। अंचल अधिकारी कार्यालय, बड़हिया द्वारा विवादित भूमि से जब्त की गई फसल एवं भूसा की खुली नीलामी को लेकर आम सूचना जारी की गई है। यह कार्रवाई अनुमंडल दंडाधिकारी, लखीसराय के पत्रांक-2007 दिनांक 13 मई 2026 के आलोक में की जा रही है। मामला इंदुपुर निवासी पंकज सिंह एवं प्रीतानंद सिंह के बीच विवादित भूमि से संबंधित है, जिस पर बीएनएस की धारा 163/164/165 के तहत कार्रवाई की गई थी।
नीलामी प्रक्रिया जारी सूचना के अनुसार विवादित भूमि से फसल की हार्वेस्टिंग एवं थ्रेसिंग के बाद उसे अंचल गार्ड की अभिरक्षा में संग्रहित किया गया है। दोनों पक्षकारों की उपस्थिति में यह स्पष्ट किया गया कि फिलहाल अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय का आदेश प्रभावी है तथा उसी के आधार पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। संग्रहित फसल में मसूर 160 बोरा (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.