गौरीगंज, जून 23 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में विवादित भूमि पर बांस की कोठ काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण मुबारकपुर निवासी जयचन्द्र शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पूर्वजों की भूमि से संबंधित एक दीवानी वाद न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 4 जुलाई को निर्धारित है। आरोप है कि 16 जून की शाम करीब साढ़े 4 बजे विपक्षी पक्ष की राजकुमारी, विजयकुमारी, राजकुमारी का पुत्र तथा एक अज्ञात व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर विवादित भूमि पर स्थित बांस की कोठ काट रहे थे। जब मुकदमा विचाराधीन होने का हवाला देते हुए इसका विरोध किया गया तो आरोपित आक्रोशित हो गए। आरोप है कि राजकुमार...