विवादित भूमि पर प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण को लेकर किसानों का धरना खत्म
हरदोई, जून 19 -- संडीला। ग्राम मीर नगर अजिगवां तहसील संडीला स्थित विवादित भूमि पर प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण कार्य को लेकर भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि का मामला न्यायिक उपजिलाधिकारी, संडीला के न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद वहां हेलीपैड निर्माण की तैयारी की जा रही थी। किसानों ने मांग की कि न्यायालय के अंतिम निर्णय तक भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य न कराया जाए। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया कि भूमि पर 3 जुलाई तक कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जाएगा तथा न्यायालय के निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.