विवादित भूमि पर निर्माण रुकवाने की गुहार, समाधान दिवस में पहुंची फरियादी
औरैया, जून 20 -- न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर किए जा रहे निर्माण को रुकवाने की मांग लेकर शनिवार को बाबरपुर निवासी रामश्री सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि भूमि विवाद के चलते परिवार में आए दिन विवाद हो रहा है और किसी भी समय गंभीर घटना हो सकती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया एवं क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार के साथ जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 118 प्रार्थना पत्र प्राप्त हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.