सुल्तानपुर, जून 11 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव स्थित एक विवादित भूमि पर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। मामले में हस्तक्षेप कर यथास्थिति बनाए रखने और किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है। डोमनपुर निवासी विक्रमाजीत ने एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव स्थित भूमि को लेकर दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहा है। इससे विवाद और बढ़ने की आशंका है। पीड़ित का कहना है कि यदि निर्माण कार्य हो गया तो बाद में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। एसडीएम से मांग की गई है कि...