शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- नगरा गांव में एक विवादित स्थल पर धार्मिक निर्माण कराए जाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों के अनुसार गांव के एक वर्ग के कुछ लोग बिना किसी अनुमति के विवादित स्थल पर चोरी-छिपे धार्मिक स्थल का निर्माण करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। आरोप है कि निर्माण के तहत टंकी फिटिंग का कार्य भी कराया जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.