बलिया, मार्च 6 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पुराने भू विवाद में दीवाल बनाने की बात पर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चलने के बाद चाकूबाजी हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बवाल को शांत कराया और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। एक पक्ष के लोगों ने अस्पताल में भी मेडिकल कराने को लेकर भी हंगामा किया।गांव के राजवंत चौहान और सरोज शर्मा के परिवारों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। मौके पर पूर्व में एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों व पुलिस की उपस्थिति में पैमाइश हुई थी। भूमि पर काम करने को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में किसी प्रकार आम सहमति बनाकर मामला शांत पड़ा हुआ था। इसी बीच शुक्रवार को ...