बहराइच, अगस्त 12 -- बहराइच। रामगांव थाने के आसमानपुर गांव में विवादित भूमि पर कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद हमलावरों ने बरजोरी से भवन निर्माण शुरू कर दिया है। पीड़ित गजेन्द्र प्रसाद सोनकर पुत्र चंदू ने बताया कि बुधवार को हमलावरों ने धमकी दी कि यदि मौके पर आए तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने यूपी डायल 112 को काल की। पुलिस पहुंची निर्माण कार्य रूकवा कर चली गई। उसके बाद फिर निर्माण शुरू होने पर पीड़ित ने जिला मुख्यालय आकर एसपी से शिकायत की। इसके बावजूद निर्माण कार्य रुका नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...