विवादित भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप
भदोही, अप्रैल 10 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के वीरापुर निवासी शकुंतला देवी ने गत दिनों महिला हेल्प डेस्क 1090 पर शिकायत किया कि विपक्ष के लोग विवादित भूमि पर जबरन कब्जा कर लिए हैं। मामला संज्ञान में आते ही गुरुवार को पहुंचे हल्का दरोगा रामलाल राय ने दोनों पक्ष से बात कर थाने बुलाया। चेताए कि विवादित भूमि पर किसी तरह कोई कार्य नहीं होगा। पीड़िता ने बताया कि विपक्ष में एक पीआरडी जवान हैं जिनके सह पर लोग विवादित भूमि पर पुलिस के मना करने के बावजूद भूसा रखने के साथ ही टाटी बना लिए हैं। मामला संज्ञान में आते ही हल्का दरोगा मामले में पूछताछ करने के साथ ही थाने बुलाया है। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.