शामली, फरवरी 12 -- थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना निवासी एक व्यक्ति ने विवादित भूमि को लेकर डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव टपराना निवासी साजेब पुत्र सईद खां ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर विवाद की स्थिति बनाई जा रही है।शिकायत में बताया गया है कि पिता सईद खां समेत अन्य द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट मुजफ्फरनगर में सिविल वाद दायर की गई थी, जिसमें न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद आरोप है कि विपक्षीगण मौके पर पहुंचकर झगड़े की स्थिति उत्पन्न करते हैं, वीडियो बनाते हैं तथा विवादित भूमि पर कब्जा करने की धमकी देते हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीडित का कहना है कि इस संबंध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.