मैनपुरी, मई 14 -- क्षेत्र के गांव नवाटेढ़ा में विवादित भूमि को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव के लोगों, खोखा मालिकों और अन्य प्रतिनिधियों ने माननीय न्यायालय से अपील करते हुए कहा कि जिस स्थान को लेकर विवाद चल रहा है, वह गाटा संख्या 387 नहीं बल्कि गाटा संख्या 388 का हिस्सा है। उनका दावा है कि यह भूमि वर्तमान में आबादी भूमि के रूप में दर्ज है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन के दौरान मौके पर पहुंचे कर्मचारियों, एसएचओ बरनाहल और पुलिस बल की मौजूदगी में विवाद को लेकर गलत जानकारी पेश की जा रही है। उन्होंने न्यायालय को अवगत कराया कि यदि जांच में विवादित स्थल गाटा संख्या 387 का हिस्सा निकलता है तो वे सभी न्यायालय की ओर से की जाने वाली विधिक कार्रवाई स्वीकार करेंगे। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि यदि जांच में यह ...