अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- अल्मोड़ा। सिमकनी मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में विवादित बोल बोलने वाले महामंडलेश्वर लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। लाल बाबा पर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की धाराओं पर केस हुआ है। पुलिस लाल बाबा की तलाश में जुटी हुई है। अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ था। सम्मेलन में भाजपा नेताओं के साथ आरएसएस के स्वयंसेवी और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद थे। इस दौरान चित्रगुप्त पीठ महामंडलेश्वर लाल बाबा के अपने संबोधन विवादित बोल बोलकर हड़कम्प मचा दिया। खुले मंच से उन्होंने एक विशेष समुदाय को उत्तराखंड छोड़ने के साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर काटने तक की धमकी दे डाली। यहां तक कि कार्रवाई के लिए पुलिस को चुनौती दी कि वह अपनी व्यवस्था कर लें। चाहे एक धारा लगे, दो या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.