विवादित बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
सिद्धार्थ, मई 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक एवं विवादित बयान के विरोध में गुरुवार भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर सांसद के बयान की कड़ी निंदा की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, समाजवादी पार्टी के सांसद होश में आओ और अखिलेश यादव शर्म करो जैसे नारों से पूरा कलक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। यह भी पढ़ें- सपा सांसद की टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.