विवादित फ्लैक्स को लेकर सपाइयों ने कलेक्ट्रेट घेरा, धरना दिया
मेरठ, अगस्त 27 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव से संबंधित भूड़बराल, परतापुर एवं अन्य स्थानों पर लगाए गए विवादित एवं आपत्तिजनक बैनरों के विरोध में सपा नेताओं ने बुधवार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। विधायक रफीक अंसारी, सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा कि यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। संबंधित बैनर पोल/होर्डिंग की नगर निगम से वैधता की जांच की जाए। यदि इनके लिए अनुमति प्राप्त है तो यह भी सत्यापित किया जाए कि नगर निगम में निर्धारित शुल्क जमा किया गया है अथवा नहीं। धरना-प्रदर्शन में योगेंद्र सोल्दा, जानू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, जफर चौधरी, गौरव गुर्जर, चांद सैफी, डॉ. कय्यूम, गिरेंद्र प्रधान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के खिलाफ लगाया विवादित पोस्टर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.