नवादा, फरवरी 10 -- नवादा, हिसं। केंद्रीय विद्यालय दानापुर कैंट में प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। बिहार राज्य पूर्व नौसैनिक संघ ने इस पर विरोध जताया है। संघ के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार निराला समेत संघ के अध्यक्ष पूर्व लेफ्टिनेंट जे.के. सिन्हा ने इस नियुक्ति को नैतिकता और प्रशासन के विरुद्ध बताया है। आरोप है कि वर्ष 2018 में, जब संजीव कुमार सिन्हा केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर के प्राचार्य थे, तब विद्यालय परिसर की कैंटीन से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस मामले में उन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी और उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत लेनी पड़ी थी।अभिभावकों समेत पूर्व नौसैनिक संघ ने आरोपित किया है कि ऐसे गंभीर मामले में संलिप्त व्यक्ति की दानाप...