लखनऊ, जनवरी 3 -- विवादित पोस्ट मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने पति हिमांशु के साथ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंची है। सोशल मीडिया पर पहलगाम टेरर अटैक को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में नेहा अपना बयान दर्ज कराने शनिवार को पुलिस के सामने पेश हुईं हैं। बतादें कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस और अदालत की ओर से नेहा सिंह राठौर को कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं लेकिन नेहा सिंह राठौर हाजिर नहीं हुई थीं। नेहा सिंह राठौर ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए अब तक बयान दर्ज कराने से दूरी बनाकर रखी थी। नेहा सिंह राठौर इस मामले में राहत पाने के लिए हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची, लेकिन दोनों जगह से उन्हें तगड़ा झटका लग चुका है। शनिवार को नेहा सिंह राठौर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंची और ...