विवादित निर्माणाधीन भवन में प्रशासन ने लगवाया ताला
गौरीगंज, जून 27 -- अमेठी। सरायराजशाह ग्राम पंचायत में बाईपास मार्ग पर एक जमीनी विवाद में नायब तहसीलदार ने निर्माणाधीन मकान में ताला लगवा दिया। फौजी रामदेव मौर्य का आरोप है कि उसने एक जमीन बैनामा लिया है। उस पर भवन निर्माण कर गेट लगाया था। प्रशासन ने बिना नोटिस दिए ही ताला लगवा दिया। जबकि दूसरे पक्ष के राकेश वर्मा ने प्रशासन से उसे अपनी जमीन बताते हुए उस पर मौर्य द्वारा निर्माणाधीन भवन को रोकने की मांग किया था। जांच के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार के साथ पुलिस कर्मियों ने गेट पर ताला लगा दिया। पुलिस शान्ति स्थापित करने के लिए कई लोगों को पकड़कर कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक श्री राम पांडेय ने बताया कि मजिस्ट्रेट ने ताला लगवाया है। पुलिस शांतिभंग करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.