प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। विवादित जमीन पर निर्माण कराने का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। अधिवक्ता दिव्य प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षी सतीश चंद गुप्ता ने करीब 50 लोगों के साथ 26 अप्रैल की सुबह से शाम तक विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कराया। आरोपियों ने मौके पर पहुंचे त्रिपत यादव पर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिवक्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...