विवादित जमीन पर नहीं गई कोई राजस्व टीम:एसडीएम
सुल्तानपुर, जून 17 -- गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अलहदादपुर गांव में निजी भूमि पर नाली निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर को उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। एसडीएम प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि गांव में निजी भूमि पर नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने पूर्व में दोनों पक्षों की सहमति से विवाद के समाधान का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि 16 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक खबर प्रसारित की गई, जिसमें कैंसर पीड़ित व्यक्ति द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा और नाली निर्माण के विरोध में डिप्टी सीएम से न्याय की गुहार लगाने का दावा किया गया है। यह भी पढ़ें- तहसीलदार, नायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.