फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर। कानपुर नगर निवासी एक डॉक्टर ने खरीदी गई जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। आवास विकास केशवपुरम कल्याणपुर निवासी डॉ. वृन्दावन ने बताया कि उन्होंने शिवमनोहर मौर्या से भूमि खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है। आरोप है कि पड़ोसी सुमित्रा मौर्या निवासी कोराई विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रही हैं, जबकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पूर्व में समाधान दिवस में शिकायत के बाद पुलिस और राजस्व टीम ने निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके आरोपियों ने जमीन पर ईंट की दीवार खड़ी कर दी। यह भी पढ़ें- एग्रमीमेंट पर ही प्लॉट कब्जाने का आरोप एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। यह भी पढ़ें- सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर रंगादारी की रिपोर्ट ...