विवादित जमीन पर किया कब्जा, एएसपी से की शिकायत
रामपुर, जून 28 -- शाहबाद तहसील के गांव भगवतीपुर में विवादित जमीन पर एक पक्ष ने कब्जा कर लिया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित पक्ष ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है। गांव में एक छह बीघा जमीन है, जिसका न्यायालय में वाद दायर है। दूसरे पक्ष से जुड़े कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया और विरोध करने पर 14 जून को पीड़ित पक्ष के छुट्टू खां और उसके परिवार पर हमला कर दिया था। मामले में शाहबाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब छुट्टू खां और उसके परिवार ने एएसपी अनुराग सिंह को पत्र सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी विवादित जमीन को कब्जाने का काम कर चुके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.