फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव में विवादित जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर मंगलवार रात तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दलित समाज के लोगों की ओर से प्रतिमा रखे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनुमति पत्र न मिलने पर प्रतिमा को कब्जे में लेकर सुरक्षित कोतवाली भिजवा दिया। बुधवार को मामले ने तूल पकड़ा और कोतवाली के बाहर भीड़ ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया। प्रशासन ने जमीन का विवाद निस्तारित होने तक दोनों पक्षों को सख़्त हिदायत दी है। मंगलवार रात दलित समाज के 20-25 लोगों ने हजरतपुर गांव में विवादित जमीन पर ईंटों का अस्थायी चबूतरा बनाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रख दी थी। यह भी पढ़ें- 48 घंटे बाद भी आंबेडकर प्रतिमा नहीं हटा सके अफसर बुधवार सुबह जब ग...