शाहजहांपुर, मार्च 16 -- पुवायां, संवाददाता। संयुक्त ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारियों ने रविवार को हरे राम पक्के तालाब से रैली निकालकर सीओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। परिषद के लोगों ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादास्पद प्रश्न और नाहिल गांव के मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 14 और 15 मार्च को हुई पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादास्पद प्रश्न से ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। परिषद ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से इस प्रश्न को तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इसके अलावा नाहिल गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर जातिगत माहौल बनाए जाने का भी विरोध किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.