बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिलेभर में विलुप्त हो रही लोक व पारंपरिक कलाओं से जुड़े कलाकारों के लिए खुशखबरी है। खुशी इसी बात को लेकर है कि जो वर्षों से पारंपरिक कला, लोकनृत्य, लोकगीत, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला जैसी विधाओं से जुड़े रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आजीविका चलाने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। अब गुमनामी की जिंदगी जीने वाले ऐसे कलाकारों जिनकी उम्र 50 से इससे अधिक हो को चिह्नित कर सरकार की ओर से पेंशन देने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना चालू की गयी है। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से विलुप्त हो रहे लोक व पारंपरिक कलाओं की पहचान के साथ इससे जुड़े कलाकारों की खोज की जा रही है। कला पेंशन योजना के लिए अबतक 394 आवेदन विभाग को मिले हैं। इनमें से 373 का रजिस्ट्रेशन हो गया है। नवंबर माह त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.