गुमला, अप्रैल 3 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के महादेव चेगरी गांव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों को एक विलुप्त प्रजाति का घायल बीमार सारस पक्षी दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। तत्पश्चात सिसई और गुमला वन विभाग टीम के द्वारा एक रेस्क्यू टीम का गठन कर कड़ी मशक्कत के बाद पक्षी को पकड़ा और इलाज के लिए प्रखंड पशु चिकित्सालय केंद्र सिसई लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया गया। इस दौरान डॉक्टर ने बताया कि सारस पक्षी का उम्र अधिक हो गया है। जिसके वजह से वह बीमार चल रही है। जिसके कारण सही से दाना पानी नहीं खा रहा है और धीरे-धीरे कर कमजोर होता जा रहा है। साथ ही वन विभाग की टीम ने पक्षी को अपने संरक्षण में रखा है। पक्षी के ठीक होने के बाद उसके निवास स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वन्य ...