हजारीबाग, जुलाई 26 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। एक ऐसा वक्त था जब महाबर पहाड़ और आसपास के जंगलों में बड़ी संख्या में दिखाई देने वाले गिद्ध अब विलुप्ति के कगार पर है। ऐसे में बरकट्ठा वन क्षेत्र, विशेषकर महावर पहाड़ में दुर्लभ हो चुके गिद्ध बड़ी संख्या में दिखाई देना वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों और जीव प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से बरकट्ठा वन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में गिद्धों की अच्छी संख्या देखी जा रही है। इनमें कुछ छोटे गिद्ध भी शामिल हैं। गौरतलब हो कि एक समय में महाबर पहाड़ गिद्धों का प्रजनन क्षेत्र माना जाता था। लेकिन जब से पत्थर खदान खुलने और हैवी ब्लास्टिंग के कारण गिद्ध गायब हो चुके थे। अब फिर से गिद्धों का दिखना इस बात का संकेत है कि यहां इनका प्रजनन और प्राकृतिक आवास सुरक्षित है। बताया जाता ...