रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से बुधवार को 'विलियम शेक्सपियर- एक अमर और सार्वभौमिक लेखक', विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया। इसमें निर्मला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ जेनेट एंड्रयू शाह विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने शेक्सपियर की कालातीत प्रासंगिकता, सार्वभौमिक अपील, साहित्य और मानव विचार पर उनके गहरे प्रभाव को रेखांकित किया। इस सत्र ने शेक्सपियर के कार्यों के प्रति विद्यार्थियों की समझ को समृद्ध किया और उन्हें विश्व साहित्य में उनके योगदान की गहराई का पता लगाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो प्रगति बख्शी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ आरएस डे, डॉ इंदिरा बनर्जी, डॉ श्वेता सिंह, शिक्षकगण व सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.