रामगढ़, अप्रैल 23 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल बरकाकाना में विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी के कवि विलियम शेक्सपियर की जयंती गुरुवार क़ो मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने मोमबत्ती जलाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। श्रद्धानंद सदन की आश्वी तविशी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसी सदन की अनन्या सिंह ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं से विलियम शेक्सपियर के जीवन के बारे में जानने का प्रयास किया। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने शेक्सपियर के लिखित पुस्तकों का अध्ययन करने की सलाह छात्राओं को दी। विद्यार्थियों को उनके जीवन, साहित्यिक योगदान और रचनाओं के महत्व से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- योगदा सत्संग कॉलेज में शेक्सपियर की 462वीं जयंती मनाई उन्होंने कहा कि अपनी रचनाओं के माध्यम ...