विलासपुर कट पर हादसे में व्यक्ति की मौत विलासपुर कट पर हादसे में व्यक्ति की मौत
मुजफ्फर नगर, जून 14 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में विलासपुर कट के पास कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुक्रवार की देर रात्रि गांव विलासपुर निवासी माखन सिंह अपनी साइकिल पर सवार होकर शहर से अपने गांव लौट रहा था। रात्रि में विलासपुर कट पर अज्ञात कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अज्ञात कार की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- दिनारा पेट्रोल पंप के समीप पिकअप से कुचल किसान की मौत, गांव में मातम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.