गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता चौधरी चरण सिंह ग्राम्य विकास संस्थान के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह विलक्षण प्रतिभा के नेता और सशक्त प्रशासक थे। वे नौकरशाही पर सख्त नियंत्रण रखने वाले और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले मुख्यमंत्री थे। रेल मजदूर आंदोलन के नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के साथ-साथ मजदूरों के हितों को भी हमेशा प्राथमिकता दी। इसके चलते रेल मजदूरों को उत्पादकता आधारित बोनस मिला। कार्यक्रम को रेल मजदूर नेता आरपी भट्ट, जनसत्ता दल के विनीत कुमार सिंह, जदयू के गौतम लाल, बसपा के ओम नारायण पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.