विलंब से पहुंचने वाले स्वास्थ कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
साहिबगंज, अप्रैल 22 -- साहिबगंज। सीएस डॉ. रामदेव पासवान सदर अस्पताल की स्वास्थ व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार लगे है। बुधवार को भी सीएस सुबह नौ बजे से ही ओपीडी के बाहर बैठे रहे। इस दौरान ड्यूटी पर पहुंचने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ कर्मियों पर उनकी नजर थी। इस दौरान कुछ स्वास्थ कर्मी विलंब पहुंचने पर सीएस ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए है। एंबुलेंस चालकों को भी कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मरीज के रेफर के दौरान एंबुलेंस गेट पर खड़ी रहना चाहिए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। फोटो 21, सदर अस्पताल के ओपीडी के बाहर बैठक सीएस। यह भी पढ़ें- हाजिरी बना कर गायब होने वाले डॉक्टरों पर कसा शिकंजा यह भी पढ़ें- एसीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.