विलंब से किये गये गन्ना मूल्य का ब्याज दें चीनी मिलें
बस्ती, सितम्बर 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाकियू जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल जिला गन्ना अधिकारी से मिला। गुरुवार को ज्ञापन देकर चीनी मिलों के 1996 से अब तक विलम्ब से भुगतान का ब्याज तत्काल प्रभाव से दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि अठदमा रुधौली चीनी मिल और वाल्टरगंज चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का वर्षों पुराना बकाया है। किन्तु चीनी मिले भुगतान नहीं कर रही है, इसे तत्काल प्रभाव से दिलाया जाए। मंडल अध्यक्ष जयराम चौधरी ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ खंडपीठ ने एक फैसला सुनाया है, जिसके तहत वर्ष 1996 से लेकर आज तक विलंब से किए गए गन्ना मूल्य भुगतान की पूरी राशि ब्याज के साथ दी जानी है।भाकियू यह भी पढ़ें- Bareily News: किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.