विलंब से अनाज उठाव पर भड़का आक्रोश, विक्रेताओं ने उठाए सवाल
औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अनाज के उठाव में लगातार हो रही देरी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावित हो गई है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि कई विक्रेताओं को समय पर अनाज उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे लाभुकों के बीच वितरण बाधित हो गया है। ऐसी स्थिति में अब आम जनता का आक्रोश विक्रेताओं को झेलना पड़ रहा है, जबकि विक्रेताओं का कहना है कि इसके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। विक्रेताओं के अनुसार अनाज उठाव में बाधा की जानकारी होने के बावजूद संबंधित पदाधिकारी मूकदर्शक बने रहे और समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। नतीजतन कई प्रखंडों में बड़ी संख्या में विक्रेताओं को अनाज नहीं मिल सका, जिससे वितरण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। आरोप है कि कुछ प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.