रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था, विलंब सत्र व अन्य मुद्दों पर सोमवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय मुख्यालय में तालाबंदी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विगत लगभग दो वर्षों से स्नातक सत्र लगातार विलंब चल रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है, इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्नातक सत्र को अविलंब नियमित करने की मांग की। आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।विरोध प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.