लखीसराय, मार्च 8 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के मौलानगर के मोहम्मद इस्माइल की पत्नी ने बच्चों को बगल के मध्य विद्यालय से विलंब एवं कम राशि मिलने की शिकायत की है। महिला ने कहा कि बहुत देर के बाद छात्रवृत्ति की राशि दी जाती है। उसके बाद भी पहले की अपेक्षा कम राशि दी जाती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का सही से बच्चों को लाभ नहीं मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...