सोनभद्र, मार्च 11 -- बीना। हिंदुस्तान संवाद एनसीएल बीना अधिकारी क्लब में बुधवार को आगामी 17 मार्च को होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशिक्षण कराने आए अधिकारी ग्रामीणों के विरोध के बाद बैरंग वापस लौट गए। ग्रामीणों का आरोप था कि गुप्त तरीके से चयनित मजदूरों की लिस्ट बनाकर जनसुनवाई कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। एनसीएल प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक थी जिससे जनसुनवाई कें दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोताही न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...