सीतामढ़ी, दिसम्बर 12 -- सीतामढ़ी। शहर में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे नगर निगम परिसर से नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल, निगमकर्मी की टीम जेसीबी-ट्रैक्टर के साथ गांधी चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। अभियान का पहला चरण गांधी चौक से नगर थाना रोड तक चला। यहां दोनों तरफ दर्जनों अस्थायी अतिक्रमण मिले। सब्जी ठेले, लकड़ी-लोहे के फ्रेम, अवैध दुकानें और सड़क तक फैले शेड। नगर निगम के अमीन ने नक्शे के आधार पर मापी की और इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ने का आदेश दिया गया। भावदेपुर चौक से गांधी चौक तक लगभग 25-30 अस्थायी ढांचे तोड़े गए। भारी मात्रा में दुकान का सामान जब्त किया गया। कई जगह महिलाओं ने अपने स्टॉल बचाने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन सख्त रुख में रहा। चार घंटे चला अभियान : इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.