चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समाज पर हो रहे लगातार अत्याचार, हिंसा एवं अन्याय के खिलाफ गिरिराज सेना बुधवार की शाम पांच बजे विरोध रैली सह पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह रैली स्थानीय शौंडिक धर्मशाला चक्रधरपुर से प्रारंभ होकर पवन चौक तक निकाली जाएगी। वहां पुतला दहन किया जाएगा। इसकी जानकारी गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि ने दी। उन्होंने इस रैली में सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों को शामिल होने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.