हरदोई, फरवरी 24 -- बेनीगंज। विकासखंड कोथावां के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चपरतला में शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध प्रदर्शन सोमवार को किया। यह आंदोलन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ब्लॉक शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है। विकासखंड कोथावां में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जनपदीय उपाध्यक्ष अंतर्यामी वाजपेई एवं ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में आंदोलन संचालित किया गया। सोमवार को विद्यालय के शैक्षिक स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.