बोकारो, अगस्त 4 -- एटक से संबद्ध यूनाइटेड कोल वर्कस यूनियन की बैठक जारंगडीह स्थित यूनियन कार्यालय में सोमवार को की गई। सीसीएल कथारा, ढोरी व बीएंडके प्रक्षेत्र से यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। अध्यक्षता चंद्रशेखर झा ने किया। मुख्य रूप से मौजूद जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि आगामी 10 अगस्त को सीसीएल के तमाम प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसके माध्यम से जेबीसीसीआई 12वां का गठन जल्द करने एवं 11वां वेतन समझौता के लंबित मुद्दों को लागू करने की मांग की जायेगी। कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर कोल इंडिया इस मामले को लटकाए हुए है। यह भी पढ़ें- जेबीसीसीआई-12 के गठन में देरी पर बीसीकेयू करेगा आंदोलन कोल इंडिया के कामगारों को एकजुटता का परिचय देते हुए विरोध प्रदर्शन पर उतरना होगा। जोनल सचिव नवी...