धनबाद, सितम्बर 30 -- बीसीसीएल सीवी एरिया बारह के बसंतीमाता दहीबाड़ी कोलियरी में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान मैकेनिकल फीटर धनु राय (59) बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे दहीबाड़ी डिस्पेंसरी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के आश्रित को नियोजन और मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने वर्कशॉप के समक्ष शव के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वार्ता के बाद प्रबंधन ने धनु राय के पुत्र राजकुमार राय को प्रोविजनल नियोजन पत्र दिया। अन्य सुविधाओं को भी देने की बात कही। मौके पर मोर्चा के टीएन पांडेय, अशोक मंडल, एलएन दास, दयामय उपाध्याय, अखिलेश राय, गोपीन टुडू, मोहिउद्दीन आदि थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...